फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक साल से टूटी बाउंड्री वॉल, खतरे के साये में निवासी

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट ​स्थित निराला ग्रीन्सशायर सोसाइटी में  टूटी  पडी चाहरदीवारी  । स्रोत  निवासी
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- दिवाली से पहले मरम्मत की मांग तेज, कूड़े के ढेर, झाड़ियों और अंधेरे से बढ़ी परेशानी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीनशायर और निराला ट्रियो सोसाइटी के बीच बाउंड्री वॉल करीब एक साल से टूटी है। जी-11, जी-12 और जी-14 टावरों के सामने क्षतिग्रस्त दीवार से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। दिवाली से पहले मरम्मत नहीं होने पर निवासियों में नाराजगी है। ग्रीनशायर निवासी कपिल के अनुसार, दीवार के पास कूड़े का ढेर, झाड़ियां और आवारा कुत्तों की आवाजाही परेशानी बढ़ा रही है। इससे करीब 100 पार्किंग स्थलों पर भी असर पड़ा है। निवासियों ने प्रबंधन, प्राधिकरण और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें