ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला ग्रीन्सशायर सोसाइटी में टूटी पडी चाहरदीवारी । स्रोत निवासी
फोटो-
- दिवाली से पहले मरम्मत की मांग तेज, कूड़े के ढेर, झाड़ियों और अंधेरे से बढ़ी परेशानी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीनशायर और निराला ट्रियो सोसाइटी के बीच बाउंड्री वॉल करीब एक साल से टूटी है। जी-11, जी-12 और जी-14 टावरों के सामने क्षतिग्रस्त दीवार से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। दिवाली से पहले मरम्मत नहीं होने पर निवासियों में नाराजगी है। ग्रीनशायर निवासी कपिल के अनुसार, दीवार के पास कूड़े का ढेर, झाड़ियां और आवारा कुत्तों की आवाजाही परेशानी बढ़ा रही है। इससे करीब 100 पार्किंग स्थलों पर भी असर पड़ा है। निवासियों ने प्रबंधन, प्राधिकरण और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो