फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ई-बसों के लिए मॉडल बनेगा बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-बसों के लिए मॉडल बनेगा बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड
विज्ञापन


26 बसों के लिए बनेंगे प्लेटफार्म व चार्जिंग प्वाइंट, एयरपोर्ट के लिए होगा बसों का संचालन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-38 ए बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड को नोएडा प्राधिकरण ई-बसों के लिए मॉडल बस स्टैंड बनवाएगा। यहां पर ई-बसों के लिए प्लेटफार्म के साथ ही चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। ऐसे में बसें प्लेटफार्म पर लगने के साथ ही चार्ज भी होती रहेंगी।
विज्ञापन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 500 ई-बस सिटी बस के तौर पर चलाने की तैयारी है। आगे जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन भी शुरू होना है। एयरपोर्ट के लिए सीधे बॉटेनिकल गार्डन से बसें चलेंगी। यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। इन सभी तथ्यों को देखते हुए प्राधिकरण ने बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पूरी परियोजना का प्रारूप तैयार हो गया है। अब आगे मंजूरी के बाद टेंडर जारी होगा। प्राधिकरण की तैयारी के मुताबिक यहां पर 26 ई-बसों के लिए प्लेटफार्म बनवाए जाएंगे। इसके साथ ही चार्जिंग प्वाइंट भी बनेंगे। महामाया फ्लाईओवर की तरफ से आने पर ऑटो का जमावड़ा मास्टर प्लान रोड-3 पर और सेक्टर-38 अंडरपास के कोने पर दिखता है। इसको व्यवस्थित बनाने के लिए बस स्टैंड के अंदर ही ऑटो लेन व स्टैंड भी बनाया जाएगा। तैयारी यह है कि बस से उतरने वाले यात्री को ऑटो के लिए बाहर न जाना पड़े। इसी तरह यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस सहायता केंद्र भी बनाया जाएगा। एयरपोर्ट के साथ ही शहर में अन्य जगहों के लिए भी बस संचालन यहीं से होगा। इसको देखते हुए टिकट काउंटर और फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। वहीं यात्री सुविधाओं में शौचालय, प्रतीक्षालय भी शामिल होगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैंड के कायाकल्प की योजना बनाई गई है। इसमें सुविधाओं को हाईटेक करने के साथ सुरक्षा पर भी जोर दिया जाएगा। पूरे परिसर की निगरानी के लिए सीसीटीवी भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें