नोएडा। शहरवासी हल्के वाहनों की नई सीरीज यूपी-16 एफडी के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। विभाग के अनुसार वाहन चालक परिवहन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर सामान्य पसंदीदा नंबर बुक कर सकते हैं। दोपहिया वाहन के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। नंबर बुकिंग की प्रकिया बृहस्पतिवार तक जारी रहेगी। ब्यूरो