फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शायरी और कथक से सजा पुस्तक मेले का मंच

विज्ञापन
शायरी और कथक से सजा पुस्तक मेले का मंच
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि में चल रहे गोमती पुस्तक मेले के सातवें दिन बच्चों ने अपनी रुचि के अनुसार अलग-अलग क्रियाकलापों में हिस्सा लिया तो वहीं मसाला मंडी पुस्तक के लेखक सदफ हुसैन ने देशभर की यात्रा करके मसालों को गहराई से समझने और पहचानने के अपने अनुभव के बारे में पल्लवी विनोद से बातचीत की। शाम के सत्र में युवाओं ने सांस्कृतिक आयोजनों का आनंद उठाया।
विज्ञापन


पिक्चर वर्ड्स : द राइज ऑफ ग्राफिक नरेटिव्स नामक सत्र में सौमित्र दासगुप्ता, उत्तम पाल सिंह और इशिता देबनाथ विश्वास शामिल हुए। इस पैनल ने ग्राफिक स्टोरी टेलिंग के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा हुई। लविवि के उर्दू विभाग के सहयोग से आयोजित एक मुशायरे ने दोपहर को एक अलग ही रंग दिया। इसमें डॉ. असमत मलिहाबादी, फारूक जेसी, रश्मि बादशाह, डॉ. ओमैर मंजर, रूबीना अय्याज और वेद प्रकाश संजर जैसे शायरों ने अपने कलाम पेश किए। प्रो. अब्बास रजा नय्यर ने इस सत्र की अध्यक्षता की।
शाम को बिरजू महाराज कथक संस्थान ने शानदार शास्त्रीय प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत राग ललित में भगवान गणेश के लिए पारंपरिक प्रार्थना से हुई। इसके बाद पारंपरिक और लयबद्ध रचनाओं के साथ तबला प्रस्तुति हुई। मुख्य आकर्षण था कथक नृत्य, जिसमें मां दुर्गा की स्तुति के साथ ही शिवोहम् रचना पर एक आकर्षक सरगम प्रस्तुत की गई। इसके बाद दिल्ली के मशहूर लाइव म्यूजिक बैंड साधो ने सूफी, भक्ति भजन, बॉलीवुड हिट और लोक संगीत के मिश्रण वाली अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब झुमाया।

शायरी और कथक से सजा पुस्तक मेले का मंच

शायरी और कथक से सजा पुस्तक मेले का मंच

शायरी और कथक से सजा पुस्तक मेले का मंच

शायरी और कथक से सजा पुस्तक मेले का मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें