फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा के 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, डेढ़ घंटे चला तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- छह दिनों में दूसरी बार धमकी मिलने से स्कूल प्रबंधक चिंतित, बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान रहे अभिभावक
विज्ञापन


- पुलिस, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉयड और अग्निशमन विभाग की टीमों ने खंगाले स्कूल परिसर
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में सोमवार सुबह 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही संबंधित स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉयड और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। टीमों ने कक्षाओं, गलियारों और स्कूल परिसरों के अन्य हिस्सों में सघन तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने राहत की सांस ली। छह दिनों के भीतर दूसरी बार धमकी मिलने से स्कूल प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है।
अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद संबंधित थानों की पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूलों में पहुंचकर व्यवस्थित तरीके से जांच की और संभावित खतरे को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए।
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए छात्रों को एक स्थान पर एकत्र किया गया। इसके बाद स्कूल परिसरों की सघन जांच की गई। डॉग स्क्वॉयड ने भी पूरे परिसर की तलाशी ली। करीब डेढ़ घंटे तक चले अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस बीच अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहे और स्कूल प्रबंधन से लगातार जानकारी लेते रहे।


तकनीकी जांच से खुलेगा धमकी देने वाले का राज

पुलिस धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। साइबर टीम ई-मेल से जुड़े तकनीकी विवरणों की जांच कर रही है। जांच के तहत ई-मेल भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए डिजिटल माध्यम, उसके स्रोत और इसके पीछे शामिल व्यक्ति या व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

नोएडा और एनसीआर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। खबर के अनुसार, मई 2024 में कई स्कूलों को ई-मेल के जरिये धमकी मिली थी। फरवरी और दिसंबर 2025 में भी नोएडा के कई स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे। जनवरी 2026 में करीब 20 स्कूलों को धमकी दी गई थी। फरवरी 2026 में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान करीब 12 स्कूलों को ऐसे ई-मेल मिले थे। मार्च 2026 में भी शहर के 14 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके अलावा, 6 अक्तूबर को नोएडा के पांच बड़े स्कूलों को ई-मेल के जरिये धमकी मिलने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन



कोट
“सभी संबंधित स्कूलों में पुलिस, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और अग्निशमन विभाग की टीमों ने जांच अभियान चलाया। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। धमकी भरे ई-मेल की गंभीरता से जांच की जा रही है।”- डॉ. राजीव नारायण मिश्रा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें