फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाले में मिला लापता हिस्ट्रीशीटर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के नसबंदी कॉलोनी स्थित नाले में सोमवार रात हिस्ट्रीशीटर का शव मिला है। राहगीरों ने नाले में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला था। परिजनों ने हत्या का शक जाहिर करते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात का शव 100 फुटा रोड शमशान घाट डाबर तालाब नसंबदी कॉलोनी के पास नाले में मिला है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। शव फूला हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त के लिए पूछताछ में पता चला कि मृतक का नाम सद्दाम (30) पुत्र सैयाद निवासी अल्वी नगर कॉलोनी था। पुलिस ने सद्दाम के परिजनों से बात की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सद्दाम कई दिन से घर से लापता था। सद्दाम थाना अंकुर विहार का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर था। मौजूदा समय में वह नशा करने का आदी हो गया था।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि सद्दाम की किसी ने हत्या कर शव नाले में फेंक दिया है। आखिरी बार वह युवक के साथ देखा गया था। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। जिन लोगों पर आरोप लगाए गए है, उनसे पूछताछ की जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें