फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अस्पताल परिसर में ही मिला लापता बुजुर्ग मरीज का शव, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-परिजन ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ दी शिकायत, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (निम्स) से लापता बुजुर्ग मरीज का शव अस्पताल में ही मिला है। बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल से गिरने के कारण उनकी मौत हुई है। बुधवार सुबह 11:30 बजे के बाद से वह लापता था। परिवार के लोगों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। परिजन ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना बुधवार की है। जेवर के भटपुरा मोहल्ला निवासी शकील ने कहा कि उनके पिता शहीद (85) ने 31 अक्टूबर को लूज मोशन की परेशानी होने पर कैंप में दिखाया था। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह 11:30 बजे से वह अस्पताल से लापता हो गए थे। परिवार के लोगों ने काफी देर तक उनकी तलाश की। इसके बाद भी वृद्ध का कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने दनकौर कोतवाली में भी शहीद उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अस्पताल से परिवार को सूचना मिली की उनके पिता का शव अस्पताल परिसर में ही पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

-
तीसरी मंजिल पर भर्ती थे, वॉर्ड में नहीं है सीसीटीवी कैमरे
शकील ने बताया कि शहीद अस्पताल की तीसरी मंजिल पर भर्ती थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यहीं से ही गिरने से उनके पिता की मौत हुई है। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं। बताया जाता है कि जिस वॉर्ड में बुजुर्ग भर्ती थे वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। शकील ने सवाल किया है कि वॉर्ड में तैनात कर्मचारी कहां थे? उनके गुमशुदा होने के करीब 26 घंटे बाद अस्पताल परिसर में ही शव मिला है।
विज्ञापन

-
कोट
पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के मुख्य कारणों का पता चल पाएगा।-मुनेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी, दनकौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें