कोतवाली पुलिस का कहना है कि सोमवार सुबह करीब छह बजे डायल-112 पर सूचना मिली थी कि एक युवक ने रुद्रा निर्माणाधीन बिल्डिंग के सामने पार्क में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को पेड़ के फंदे से उतर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। युवक वर्तमान में अपने पिता और परिजन के साथ किराये के मकान में गांव चिपियाना में रहता था। युवक दिहाड़ी कामगार था। उसके पिता भी दिहाड़ी कामगार हैं। युवक के परिवार में दो भाई और तीन बहन हैं।
घटनास्थल के पास खाली शराब की बोतल नमकीन के पैकेट आदि सामान मिला है। आशंका है कि शराब सेवन के बाद उसने आत्महत्या की है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन शव को लेकर अपने गांव चले गए। वहां शव का अंतिम संस्कार किया है। वहीं एसीपी सेंट्रल नोएडा पवन कुमार का कहना है कि मामले में परिजन ने कोई शिकायत नहीं की है।