ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर के क्राउन प्लाजा होटल के पास रविवार देर रात सड़क किनारे युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। युवक की हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जाहिर की जा रही है। शव मिलने वाली जगह के पास खंडहरनुमा मकान है, जहां नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक खंडहर की दीवार फांदते समय नीचे गिर गया हो।कोतवाली प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो