ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में ननुआ का राजपुर गांव के पास सोमवार सुबह जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम चंद्रभान है और वह नगर निगम में सफाईकर्मी था। हल्दोनी ग्रेटर नोएडा में रहता था। इसका भाई पिंटू दनकौर के एक भट्टे पर रहता है और वही मजदूरी का काम करता है। भाई के लड़के को हादसे में चोट लग गई थी। उसे देखने पत्नी के साथ आया था। मृतक शराब का आदि व दिमागी बुखार से पीड़ित था। पत्नी को भाई के घर भट्टे पर छोड़कर शराब पीने चला गया था। आज सुबह उसका शव मिला है। भाई ने पहचान की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।