नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में बरौला गांव के पास नाले में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शब को कब्जे में जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को थाना सेक्टर 49 पर पीआरवी के माध्यम से गांव बरौला के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। मौके पर आए मृतक की पहचान साहिल पुत्र सुरेश पाल उम्र 23 वर्ष मूल निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश, हाल पता बरौला के रूप में हुई। परिजनों द्वारा बताया गया है कि साहिल नशे का आदि था। प्रथम दृष्टया जांच के दौरान उसकी मौत नशे में होने के कारण नाले में गिरकर डूबने से होना प्रतीत हो रही है। अन्य सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।