फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला 12 साल की बच्ची का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुएं में मिला 5 दिन से लापता 12 साल की बच्ची का शव
विज्ञापन

जारचा। प्यावली जैतवारपुर गांव के एक कुएं में शुक्रवार सुबह 5 दिन से लापता 12 साल की बच्ची का शव मिला। पुलिस ने शव की पहचान कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। वहीं, परिजनों ने बच्ची की गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। जबकि ग्रामीण इसे आत्महत्या नहीं मान रहे। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि सरकारी पशु अस्पताल के पास कुएं से बहुत बदबू आ रही है। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि कुएं में चारे की सूखी पूली पड़ी थी। उसे हटाने के बाद पानी में बच्ची का शव तैरता दिखाई दिया। उसे बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने उसकी पहचान गांव निवासी अनुराग सिंह की बड़ी बेटी अन्नया के रूप में की। परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि वह 5 दिन से गायब थी। ग्रामीणों का कहना है कि जहां बच्ची का शव मिला वह उसके घर से 2 किमी दूर है। खास बात यह है कि कुएं के बारे में गांव के कुछ ही लोगों को पता है। बच्ची को भी इसके बारे में नहीं पता था। सवाल ये भी है कि अगर बच्ची ने आत्महत्या की है तो शव पर पूली किसने डाली। वह 5 दिन से लापता थी तो केस दर्ज क्यों नहीं किया गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि इन सब पहलुओं को ध्यान में रख जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी जारचा श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि बच्ची की हत्या की गई है या आत्महत्या इसकी जांच हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें