फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोमती में तैरी नाव, अवध की धरोहर बचाने का संदेश

विज्ञापन
गोमती नदी में नौकायन करते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। शहीद स्मारक स्थित गोमती तट से रविवार को अवध की धरोहर और यहां की तहजीब को जीवंत रखने के लिए बोट ट्रायल यात्रा शुरू हुई। नाव के जरिये शहीद स्मारक से छतर मंजिल तक निकली इस यात्रा में अवध के नवाबी घरानों के अलावा हर वर्ग और हर उम्र के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

रंग-ए-अवध की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सर्दियों की नर्म दोपहर में हल्की सर्द हवा और सुनहरी धूप के बीच नाव पर अवध की संस्कृति के चर्चे हो रहे थे। एडवोकेट मेराज हैदर के साथ शायर मोहम्मद साहिल, कुंवर जावेद अली, हसन काजमी और बलवंत सिंह अपने कलाम से समा बांध रहे थे। इस खास मौके पर नाव को बेहद खास अंदाज में सजाया गया था। जिस पर बैठकर लोग लाइव म्यूजिक का आनंद भी उठा रहे थे। नवाब मसूद अब्दुल्लाह ने कहा कि शहर की तहजीब और संस्कृति को जिंदा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस खास मौके पर हम लोग शहर के विभिन्न रंगों को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए जमा हुए। नवाबों के समय इस तरह के आयोजन होते थे, जब सजी हुई नाव में नवाब अपनी बेगम के साथ निकलते थे। उसी कल्चर को दोहराने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

गोमती नदी में नौकायन करते लोग।

गोमती नदी में नौकायन करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें