फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीसीटीवी की निगरानी में होंगी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- 2 फरवरी से 9 फरवरी 2023 के बीच होंगी परीक्षाएं, कार्यक्रम घोषित
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2024 की प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं आगामी 2 फरवरी से 9 फरवरी 2024 के बीच दो चरणों में आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होंगी।
माध्यमिक स्कूलों में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या पर गौर किया जाए तो विभाग के मुताबिक कक्षा-9 में 22739 विद्यार्थी हैं। कक्षा -10 में 22910 विद्यार्थी हैं। कक्षा -11 में 19730 विद्यार्थी और कक्षा-12 में 18997 विद्यार्थी हैं। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वह सीसीटीवी की निगरानी में होंगी और स्कूल के प्रधानाचार्य उसकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखेंगे। परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के मांगने पर रिकॉर्डिंग को उपलब्ध कराया जाएगा। कक्षा-10 की प्रयोगात्मक परीक्षा का विद्यालय स्तर पर ही आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा। कक्षा-10 की प्रयोगात्मक परीक्षा, नैतिक खेल, शारीरिक शिक्षा के प्राप्त अंक प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। कक्षा-12 की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्त अंक भी अपलोड होंगे। आगामी 10 जनवरी से यह वेबसाइट सक्रिय हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-

विद्यालय स्तर पर होने वाली परीक्षा 5 जनवरी से

विभाग के मुताबिक कक्षा-12 की विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा 5 जनवरी से 12 जनवरी के बीच होगी। इसके अलावा कक्षा-9 और कक्षा- 11 की वार्षिक परीक्षाएं, कक्षा-10 और कक्षा-12 की प्री बोर्ड परीक्षाएं 13 जनवरी से शुरू होने की संभावना व्यक्त की गई है।
-


मेरठ मंडल के स्कूलों में दूसरे चरण में 2 से 9 फरवरी के बीच प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित कराई जाएगी।
- डॉ. धर्मवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें