फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 2027: परीक्षा केंद्र बनने को कॉलेज 20 जुलाई तक भरें ऑनलाइन ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 18 सितंबर को जारी होगी अंतिम केंद्र सूची, राजकीय, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित विद्यालयों की अलग-अलग मेरिट बनेगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी जारी कर दी है। परीक्षा केंद्र बनने के इच्छुक विद्यालयों को 20 जुलाई तक अपनी आधारभूत सुविधाओं और अवस्थापना संबंधी विवरण परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करना होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और 18 सितंबर को अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि ऑनलाइन विवरण जमा होने के बाद जिलाधिकारी की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति 3 अगस्त तक विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेगी। सत्यापित रिपोर्ट 10 अगस्त तक पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद 17 अगस्त को संभावित परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी होगी। इस सूची पर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक 22 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों का निस्तारण एक सितंबर तक होगा, जबकि संशोधित सूची सात सितंबर को जारी की जाएगी। 14 सितंबर तक अंतिम आपत्तियां ली जाएंगी और सभी दावों के निस्तारण के बाद 18 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग बनेगी मेरिट-
परीक्षा केंद्र चयन के लिए इस बार राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित विद्यालयों की अलग-अलग मेरिट तैयार की जाएगी। मेरिट में विद्यालय की श्रेणी, शैक्षणिक स्तर, परीक्षार्थियों की क्षमता, आधारभूत सुविधाएं और पिछले वर्षों के परीक्षा परिणाम को आधार बनाया जाएगा। इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालय को 20 और हाईस्कूल स्तर के विद्यालय को 10 अंक मिलेंगे। राजकीय विद्यालय को 50, सहायता प्राप्त को 40 तथा स्ववित्तपोषित विद्यालय को 20 अंक दिए जाएंगे। वहीं 500, 750 और एक हजार या उससे अधिक परीक्षार्थियों की क्षमता वाले विद्यालयों को क्रमशः 10, 20 और 30 अंक मिलेंगे। सीसीटीवी निगरानी और स्मार्ट क्लास की सुविधा पर भी अतिरिक्त 10-10 अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें