नोएडा (संवाद)। ब्लू होराइजन ने रनभूमि संडे स्पेशल सीजन-21 का मुकाबला चार विकेट से जीता। अफ्लाटून्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन बनाए, जिसमें तरुण अग्रवाल ने 35 गेंदों पर 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। ब्लू होराइजन के अंकित यादव ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में ब्लू होराइजन ने 16.2 ओवर में 6 विकेट पर लक्ष्य हासिल किया। प्रतीक गोयल ने 43 और रवि राज ने 31 रन बनाए। टीम ने संयम और टीमवर्क के दम पर जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच प्रतीक गोयल रहे।