फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए घर–घर पहुंचना शुरू हुए बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-4 दिसम्बर तक चलेगी प्रक्रिया, 7 फरवरी 2026 को अंतिम सूची होगी प्रकाशित

संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची अपडेट करने की प्रक्रिया चार नवंबर से शुरू हुई प्रक्रिया चार दिसम्बर तक चलेगी। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना और गलत प्रविष्टियों को सुधारना है। इस दौरान बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) गांव–गांव और घर–घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। विवरण की जांच करेंगे तथा गणना प्रपत्र भरवाएंगे। जिन घरों में लोग अनुपस्थित मिलेंगे, वहां सूचना पर्ची छोड़कर बीएलओ तीन बार तक संबंधित व्यक्ति से भेंट करने का प्रयास करेंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद नौ दिसम्बर को प्रारम्भिक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद आठ जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। सभी आपत्तियों और सुधारों के निस्तारण के बाद सात फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। चुनाव कार्यालय की ओर से सभी बूथ स्तर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे क्षेत्र के वृद्ध, दिव्यांग, महिला, युवा तथा पात्र मतदाताओं से विशेष रूप से संपर्क करें, ताकि किसी का नाम छूट न जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें