ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित स्पर्श ग्लोबल बिजनेस स्कूल में ब्लूमबर्ग लैब शुरू हुई। इसका उद्घाटन वरिष्ठ आयकर अधिकारी प्रखर गुप्ता एवं इक्विटी रश के संस्थापक कुणाल सराओगी ने किया। डॉ, पंकज गुप्ता ने बताया कि इस लैब के जरिये छात्र विभिन्न देशों की आर्थिक जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। प्रो. (डॉ.) ऋषभ जैन, प्रखर गुप्ता, डॉ. साहिल गुप्ता, डॉ. नरेंद्र चौधरी, डॉ. कृति, डॉ. दिव्या, कुलदीप अधाना और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। ब्यूरो