फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: जमीन के लिए दो गुटों में खूनी झड़प, लाठी-डंडों के बीच चलीं गोलियां, दो की मौत, कई घायल

Mon, 08 Feb 2021 04:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
दो गुटों में खूनी झड़प। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। लाठी-डंडों के बीच गोलियां चल गईं। गोली लगने से दो व्यक्ति की मौत हो गई। आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


जमकर हुई फायरिंग में दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के गिरधपुर गांव का है। जहां प्रथम पक्ष के देवेंन्द्र और दूसरे पक्ष के भूरा के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। मौके पर दोनों पक्ष के बीच बहस हुई। जिसमें देवेंद्र पक्ष की ओर से लाइसेंसी हथियार से फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


पूर्व में एक अन्य प्रकरण में दोनो पक्षों की 107/116 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की जा चुकी है। पुलिस मौके पर मौजूद है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें