फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में होगी ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना, डीएम ने मांगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर में होगी ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना, डीएम ने मांगा प्रस्ताव
विज्ञापन

-जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेकक्ट्रेट में की जिला स्वास्थ्य समिति व शासी निकाय एंव विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति व शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक डीएम ने की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जेवर में ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल मांग-पत्र भेजने को कहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, योजनाओं और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। आशाओं के रिक्त पदों की समीक्षा भी की। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि रिक्त पदों पर शत-प्रतिशत भर्ती जल्द से जल्द की जाए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन की समीक्षा में डीएम मेधा रूपम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की डैशबोर्ड रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जेवर में ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल मांग-पत्र भेजने को कहा है। जिन प्रथम रेफरल इकाइयों में आवश्यकता है, वहां सीजेरियन प्रसव की संख्या बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करनी होगी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा में जिला मलेरिया अधिकारी ने प्रथम सप्ताह की प्रगति पेश की। जिलाधिकारी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग और स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त सूक्ष्म कार्ययोजना बनाकर अभियान का प्रभावी रूप से लागू करने को कहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें