ग्रेटर नोएडा। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की ओर से शनिवार को आईटीबीपी की 39वीं वाहिनी लखनावली स्थित परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें वाहिनी के 20 कार्मिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए योगदान दिया। शिविर का आयोजन वाहिनी के सेनानी दुष्यंत राज जायसवाल के मार्गदर्शन में किया गया। रक्तदान करने वालों में दो राजपत्रित अधिकारी, दो अधीनस्थ अधिकारी और 16 अन्य कार्मिक शामिल रहे। सभी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सेवा भावना का परिचय दिया। ब्यूरो