फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-16 में गैलेक्सी प्लाजा की मार्केट में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दुकानदारों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पा लिया। निवासियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। घटना के समय बिल्डिंग में मौजूद फायर सेफ्टी के उपकरण भी काम नहीं कर रहे थे, जिससे आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने ही आपसी सहयोग से आग को फैलने से रोका और उसे बुझाया। प्लाजा में फायर सेफ्टी से जुड़ी कोई भी व्यवस्था ठीक से काम नहीं कर रही है। इस संबंध में प्राधिकरण की ओर से बिल्डर को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है, इसके बावजूद कोई सुधार नहीं किया गया। बिल्डिंग में रखरखाव की स्थिति बेहद खराब है और पूरे प्लाजा को अवैध रूप से किराये पर दिया गया है।