नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित एनआरसीसी क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार स्पेशल क्रिकेट लीग का मैच खेला गया। जिसमें ब्लेज हल्क्स ने ओजी-11 को सात विकेट से हराया। पहली बल्लेबाजी करने उतरी ओजी-11 19.2 ओवर में 118 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में ब्लेज हल्क्स ने 12.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतीक डाबर को तीन विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। नाबाद 41 रन बनाने वाले अंकित पांडे बेस्ट बैटर रहे।