फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश की महिला ने पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाकर फेज दो थाने में शिकायत की है। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। नीना वर्मा ने बताया कि 16 अप्रैल को ब्रोकर के माध्यम से उनकी मुलाकात सेक्टर-93ए की सोसाइटी में रहने वाले हर्षवर्धन कौल से हुई। उसके साथ पांच करोड़ रुपये में फ्लैट का सौदा तय हुआ। नीना का कहना है कि बुकिंग के लिए उसने पांच लाख रुपये भी दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हर्षवर्धन ने आवंटन पत्र और कब्जा संबंधी दस्तावेज नहीं दिखाए और स्वयं दस्तावेज तैयार करने का दावा किया। इससे संशय होने पर नीना ने रुपये वापस मांगे, लेकिन हर्षवर्धन ने इन्कार कर दिया। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें