फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर-खुर्जा रोड पर जल्द चिह्नित होंगे ब्लैक स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर-खुर्जा रोड पर जल्द चिह्नित होंगे ब्लैक स्पॉट
विज्ञापन

- हादसों पर यातायात पुलिस ने लिया संज्ञान, रोड इंजीनियरिंग का होगा निरीक्षण
- पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभाग भी करेंगे सर्वे, यमुना प्राधिकरण को लिखा पत्र
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जेवर-खुर्जा रोड पर लगातार हो रहे हादसों पर यातायात पुलिस ने संज्ञान लिया है। सड़क सुरक्षा समिति और यमुना प्राधिकरण को पत्र लिखा है। पुलिस ने प्रस्ताव रखा है कि सड़क पर अतिक्रमण हटाने, सड़क सुरक्षा के उपाय सहित ब्लैक स्टॉप चिह्नित किए जाएं। रोड पर बने ब्रेकर पर पेंट कराया जाए। मुख्य मार्ग समेत कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का भी प्रस्ताव दिया है।
यातायात पुलिस जेवर-खुर्जा रोड पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित होने के बाद वहां आसपास जागरुकता अभियान चलाएगी। पत्र में अवैध अतिक्रमण को हादसों का बड़ा कारण माना गया है। जेवर-टप्पल और जेवर खुर्जा रोड हादसों में एक सप्ताह में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। शुक्रवार को भी भीषण हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। पत्र में इन सब का जिक्र करते हुए पुलिस ने कहा है कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर से सर्वे कराएं और यातायात पुलिस को भी उसमें साथ रखा जाए। यदि रोड इंजीनियरिंग में गड़बड़ी है तो उसे दूर कराया जाए। पुलिस के अनुसार रोड पर कुछ स्थानों पर ठेली पटरी तो कुछ स्थानों पर पक्का अवैध निर्माण कराया गया है। इससे 110 फुट चौड़ी रोड 50 फुट तक सिमट कर रह गई है। इन सभी मुद्दों पर काम हो तो पुलिस ने हादसे कम होने का दावा किया है।
विज्ञापन

-
जेवर-टप्पल और जेवर-खुर्जा रोड पर हादसों को लेकर सड़क सुरक्षा समिति को पत्र लिखा गया है। जल्द ही सभी विभाग मौके पर जाकर सर्वे कराकर ब्लैक स्पॉट चिह्नित करेंगे।
विज्ञापन

अनिल यादव, डीसीपी यातायात।
-

गर्भवती समेत तीन की मौत का जिम्मेदार ट्राला चालक गिरफ्तार
जेवर (संवाद)। जेवर-खुर्जा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से जान गंवाने वाली गर्भवती समेत तीन की मौत के जिम्मेदार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गर्भवती का अंतिम संस्कार बुलंदशहर स्थित ससुराल, युवती व ई-रिक्शा चालक का नगला बंजारा में किया गया। ग्रामीणों में आक्रोश के चलते पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। ई-रिक्शा चालक धर्मेंद्र, बुलंदशहर के राजघाट निवासी गर्भवती महिला आरती और नगला बंजारा निवासी उसकी छोटी बहिन मोहिनी के शव शनिवार सुबह जेवर पहुंचे। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने तीनों के परिजनों से मुलाकात करते मदद का आश्वासन दिया। यह भी कहा कि पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर यातायात व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी। पुलिस का कहना है कि ट्राला चालक केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें