नोएडा (संवाद)। रण भूमि क्रिकेट मैदान में आरबी वीक डे मॉर्निंग का लीग मैच खेला गया। बुधवार को हुए मैच में ब्लैक पर्ल टीम ने जीत हासिल की। पहली पारी में उतरी टीम ब्लैक पर्ल ने 19.3 ओवर में 177 रन बनाए। टीम वाइट वॉकर्स ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 173 रन पर ही सिमट गई। ब्लैक पर्ल टीम ने चार रन से मैच जीत लिया। आकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं हिमांशू बेस्ट बॉलर बने।