नोएडा (संवाद)। मीराबेला इंटरनेशनल स्पोर्ट्स मैदान में गर्ल्स मीराबेला क्रिकेट लीग का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। जिसमें ब्लेक पैंथर्स टीम ने धुरंधर गर्ल्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। छह ओवर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए धुरंधर गर्ल्स ने एक विकेट के नुकसान पर 58 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में ब्लैक पैंथर्स ने बिना विकेट गंवाए चार ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सोनाक्षी सिंह ने 40 रन बनाए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।