जिला मुख्यालय पर भाकियू करेगी महापंचायत
ग्रेटर नोएडा संवाद। भारतीय किसान यूनियन मंगलवार को जिला मुख्यालय पर महापंचायत करेगी, जिसमें किसानों की समस्याओं को रखने के साथ ही दिल्ली में बच्चों पर लाठीचार्ज का विरोध किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन प्रदेश व्यापी आंदोलन तानाशाही सरकार के खिलाफ कर रही है।