नोएडा। सेक्टर-120 स्थित आरजी रेजिडेंसी में रविवार को अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। सुबह से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया देर रात मतगणना के बाद पूरी हुई। चुनाव में 21 प्रत्याशियों ने भाग लिया, जिनमें सर्वाधिक मत हासिल करने वाले 10 उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया। मतगणना में रितेश रोहतगी दूसरे, विवेक पुरी तीसरे, आलोक तिवारी चौथे और रितेश मेहरोत्रा पांचवें स्थान पर रहे। वहीं वेद प्रकाश अरोड़ा, अवधेश कुमार द्विवेदी, पुष्पा देवी, अशोक बिंदलिश और भारत ठकराल भी विजयी उम्मीदवारों की सूची में शामिल रहे। चुनाव में सोसाइटी के निवासियों ने उत्साह के साथ मतदान किया। अब निर्वाचित 10 सदस्यों की बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।