रबूपुरा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का धरना 88वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे सभी पदाधिकारियों ने 29 अक्टूबर को धरना स्थल पर कार्यकारिणी की बैठक में आगे का फैसला लेने का निर्णय लिया। धरना मनवीर सिंह की अध्यक्षता में तथा भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज के नेतृत्व में चल रहा है। शुक्रवार को धरने पर महेंद्र नेता, गजब सिंह, ओमपाल सिंह, सिब्बू मुखिया, हरिओम सिंह, शैलेश अनिल ,कलुआ, सुनिल भाटी, अनिल भाटी, विपिन भाटी आदि मौजूद रहे।