फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानू गुट 11 फरवरी से दोबारा शुरू करेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट 11 फरवरी से एक बार फिर कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन शुरू करेगा। 26 जनवरी के दिन लाल किले पर बवाल के विरोध में इस संगठन ने चिल्ला बॉर्डर से धरना वापस ले लिया था। लेकिन 11 फरवरी से उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को संगठन की बैठक प्रदेश कार्यालय इमलिया उम्मरगढ़ टूंडला, जिला फिरोजाबाद में आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बेगराज गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, महासचिव व प्रदेश प्रवक्ता मास्टर मनोज नागर, प्रदेश प्रभारी राजीव अधाना आदि मौजूद रहे।
बैठक में एकमत से निर्णय लिया कि 11 फरवरी से सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। किसानों का कहना है कि सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा। इससे पहले 27 जनवरी को भानू गुट ने प्रेस कांफ्रेंस कर लाल किले पर तिरंगे और देश के अपमान की बात करते हुए आंदोलन से वापसी का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें