फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेंगी भाजपा ः राजकुमार गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा : राजकुमार गर्ग
विज्ञापन

पुन्हाना। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताएं। उन्हें जागरूक करें। प्रदेश में भाजपा सरकार ने पिछले पांच सालों में रिकार्ड तोड़ कार्य किए हैं, जिनकी बदौलत पार्टी प्रदेश में चुनावों के बाद 75 पार का आंकड़ा पार करेगी। ये बातें पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी राजकुमार गर्ग ने कहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी तीनों सीटें जीतकर रिकार्ड कायम करेगी। प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, व्यापारी, मजदूर सहित सभी वर्गो के लिए समान विकास किया है। कार्यकर्ताओं को विधायक रहीश खान, हज कमेटी के चेयरमेन औरंगजेब, समाजसेवी रामसिंह चौधरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री शिव कुमार उर्फ बंटी, जिला आई टी सैल प्रमुख गौरव जैन, लियाकत एडवोकेट, कमल प्रकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष राकेश कंसल, नरेंद्र तिवारी, विस्तारक बलविंदर जोगी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें