फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। खंड के गांव खेड़ला के ग्रामीणों ने बुधवार को अपनी कई मांगों को ध्यान में रखते हुए बिजली निगम के कार्यालय पहुंचकर रोष जताया। ग्रामीणों की मुख्य मांगों में गांव को शहरी लाइन से जोड़ने व नलहड़ मेडिकल कॉलेज, बड़ौजी व गहबर गांवों को एक फीडर में शामिल करना है। उन्होंने बताया कि उनकी इस मांग को बिजली निगम के एएसई सहित अन्य अधिकारियों ने पूरा कराने का कई बार आश्वासन दिया है। लेकिन अभी तक उनकी किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया। नूंह शहर से सटा होने के कारण भी उनको बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, जिससे अब वे प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं। बिजली निगम कार्यालय पहुंचे उमर मोहम्मद, कमरुद्दीन, अलीमोहम्म्द, सरदार, हरिसिंह, शौकत, सपात, रोहित व अकरम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह उनकी वर्षों पुरानी मांग है, जिसे विभाग को पूरा कराना चाहिए। गांव में चौबीस घंटे बिजली देने व अलग फीडर में शामिल करने की सभी मांगों को पूरी करने के लिए विभाग द्वारा 300 मीटर भी लगवाए गए हैं लेकिन काम आगे नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी कि अगर आगामी दस दिनों में उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह फिर से निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। वहीं बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता केएस चौहान ने बताया कि ग्रामीणों की इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो ऱ् नूंह में बिजली निगम के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें