फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हर बूथ, हर वार्ड तक भाजपा पहुंचाएगी सरदार पटेल का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को पार्टी कार्यालय पर महानगर और जिला इकाई ने संयुक्त रूप से बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। पार्टी 31 अक्तूबर से लेकर छह दिसंबर तक जिलेभर में एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश को लेकर विशेष अभियान चलाएगी। इस दौरान हर बूथ और हर वार्ड तक सरदार पटेल का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में यूनिटी मार्च, रन फॉर यूनिटी, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और स्वदेशी अभियान के भी आयोजन किए जाएंगे। बैठक में भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि यह सिर्फ समारोह नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान होगा। पार्टी हर बूथ तक सरदार पटेल का संदेश पहुंचाएगी। एक नवंबर से 25 नवंबर के बीच लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में आठ किमी की पदयात्रा भी निकाली जाएगी। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के पांच-पांच प्रतिनिधि गुजरात के करमसद (सरदार पटेल की जन्मभूमि) से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक 150 किलोमीटर की पदयात्रा में शामिल होंगे। वहीं 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी में भी हजारों युवा हिस्सा लेंगे। इसी दिन सभी बूथों पर सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में रन फॉर यूनिटी की दौड़ होगी जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आकाश पाल और महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली चौहान, एमएलसी सतपाल सिंह सैनी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष विजय भान सिंह, पूर्व सांसद वीर सिंह, दिनेश सिसौदिया, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें