फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली में भाजपा निकालेगी परिवर्तन यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को सौंपी कमान, समिति का हुआ गठन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में सियासी संग्राम तेज हो गया है। राजनीतिक पार्टियां तय एजेंडे के साथ सियासी मैदान में दमखम के साथ उतरी हैं। कांग्रेस न्याय यात्रा से मतदाताओं को लुभाने की कवायद कर रही है तो आम आदमी पार्टी ने रेवड़ी पर चर्चा अभियान शुरू किया है। इस बीच अब भाजपा ने परिवर्तन यात्रा निकालने की घोषणा की है। इसमें भाजपा सत्ता परिवर्तन की मुहिम छेड़ेगी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि डबल इंजन वाली सरकार के फायदे लोगों को बताए जाएंगे। जनता के बीच पहुंचकर आप के झूठ का भी खुलासा किया जाएगा। परिवर्तन यात्रा के प्रबंधन के लिए नौ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को संयोजक नियुक्त किया गया है। सचदेवा ने प्रदेश भाजपा के महासचिव विष्णु मित्तल को विधानसभा चुनाव समन्वय समिति का सदस्य भी नामित किया है। भाजपा में शामिल हुए कैलाश गहलोत को चुनाव समन्वय समिति व घोषणापत्र समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। संयोजक सतीश उपाध्याय के अलावा परिवर्तन यात्रा समिति में पार्टी के नेता राजीव बब्बर, रेखा गुप्ता, सरदार राजा इकबाल सिंह, जय भगवान यादव, सतेंद्र चौधरी, राजेश गोयल, किशन शर्मा और कौशल मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय यात्रा के घबराई भाजपा : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहना है कि कांग्रेस की न्याय यात्रा से भाजपा घबरा गई है। कांग्रेस के हर अभियान का अनुसरण करने में आप-भाजपा पीछे नही हटतीं। न्याय यात्रा को भारी जनसमर्थन के बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने परिवर्तन यात्रा निकालने की घोषणा की है जो जनता को भ्रमित करने वाली है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता चुनाव अभियान की शुरुआत करने की दुविधा में हैं, क्योंकि केजरीवाल की तरह भाजपा अध्यक्ष लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के अभाव में जवाबदेही से भागते रहे हैं। दिल्ली की परिस्थितियां अब पहले जैसी नही रहीं, लोग बदलाव चाहते हैं। भाजपा-आप दिल्ली को बर्बाद करने में बराबर की भागीदार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें