फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री भेजेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री, मंत्रियों व प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाब और यूपी के कुछ हिस्सों में बाढ़ प्रभावितों को प्रदेश भाजपा ने सहायता पहुंचाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, संगठन महामंत्री पवन राणा, सभी मंत्री, प्रदेश भाजपा महामंत्री और कोषाध्यक्ष सहित शीर्ष पदाधिकारियों ने मंथन किया।
इस मौके पर उन्होंने फैसला लिया कि भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली की जनता के सहयोग से राहत सामग्री जुटाकर बड़ी मात्रा में प्रभावित क्षेत्रों तक भेजेंगे। इसके लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया। वीरेंद्र सचदेवा ने बैठक के बाद विपक्ष को घेरते हुए कहा कि यह समय राजनीति का नहीं सेवा का है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल इतने दिनों बाद दिल्ली की जनता के बीच निकले हैं। दिल्ली में पानी जरूर बढ़ा है लेकिन केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर काम कर रहीं हैं। यमुना के सभी गेट खुले हुए हैं। हर जगह टेंट व्यवस्था है। आप और कांग्रेस सिर्फ आरोप लगा रही हैं जबकि भाजपा राहत पहुंचाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर सभी सुविधाएं देने का आश्वासन दिया है। केंद्र सरकार के मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय नेता लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग पूरे दिन पंजाब में राहत कार्यों की समीक्षा में लगे रहे। वहीं, मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। भाजपा ने संकट की घड़ी में आरोप-प्रत्यारोप नहीं बल्कि सेवा करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपील की कि दिल्ली की जनता आगे आकर राहत अभियान में सहयोग करे ताकि अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें