फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के कामकाज को जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा आयोजित करेगी। रविवार को सेक्टर-116 स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सेवा पखवाड़े में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिवर, फल वितरण, प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रदर्शनी, प्रबुद्ध सम्मेलन, मैराथन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर संगोष्ठी, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के काम, विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा विधायक पंकज सिंह ने बताया कि भाजपा एक राजनीतिक दल के रूप में राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करती है। भाजपा का दूसरा पहलू हमेशा से जनसेवा का रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता जनसेवा और रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। मजबूत भारत के लिए मजबूत भाजपा का होना आवश्यक है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें