फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा ने जामा मस्जिद से निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए, दक्षिण दिल्ली में भी बाइक सवारों ने दिखाई देशभक्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बुधवार को जामा मस्जिद से लाल किला तक तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और ‘वंदे मातरम् के नारे लगाए।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा मीना बाजार से शुरू होकर लाल किले तक पहुंची। इस अवसर पर सचदेवा ने कहा कि यह यात्रा भारत राष्ट्र किसी भी धर्म से ऊपर है और हमेशा रहने का संदेश देती है। उन्होंने मुस्लिम समाज की सक्रिय भागीदारी को देशप्रेम की मिसाल बताया। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीश अब्बासी ने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान है। हमारी एकता और देश की शान है। वहीं, पूर्व उपाध्यक्ष आतिफ रशीद ने इसे जामा मस्जिद इलाके का ऐतिहासिक दिन बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के संकल्प का उदाहरण कहा। वहीं, दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भव्य हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बाइक सवारों ने तिरंगा लहराते हुए बदरपुर से वसंत कुंज तक रैली निकाली। यात्रा में दक्षिण जिला अध्यक्ष माया बिष्ट, महरौली जिला अध्यक्ष रविंद सोलंकी, विधायक कैलाश गहलोत, करतार सिंह तंवर, कुलदीप सोलंकी, चंदन कुमार चौधरी, गजेंद्र यादव सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें