फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी-सीबीआई से फर्जी मुकदमे दर्ज करवा रही भाजपा : आतिशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आप नेता आतिशी ने शुक्रवार को दावा किया कि नेताओं को डराने के लिए भाजपा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। गुजरात में आप को मिली जीत से भाजपा डर गई है। इस कारण ईडी-सीबीआई से फर्जी मुकदमे दर्ज कराना शुरू कर दिया है लेकिन आप नेता डरने वाले नहीं हैं। हम गुजरात में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दुरुपयोग पर कड़ी टिप्पणी की थी कि ये एजेंसियां स्वतंत्र नहीं हैं और इनका इस्तेमाल दुर्भावना के साथ किया जा रहा है। लोग देख रहे हैं कि 30 साल से भाजपा ने गुजरात का बुरा हाल कर दिया है। सूरत में कई दिनों तक घुटनों से ऊपर पानी भरा रहा। व्यापार ठप हो गए। स्कूल टूट रहे हैं। अस्पतालों की हालत खराब है। सड़कें टूटी हैं। अब गुजरात आप को एक विकल्प के रूप में देख रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें