फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर पलटी फॉरच्यूनर, भाजपा विधायक चोटिल

विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस पर कानपुर देहात के विधायक विनोद कटियार पलटी पड़ी गाड़ी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर पलटी फॉरच्यूनर, भाजपा विधायक चोटिल
विज्ञापन

रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 22 किमी की दूरी पर नोएडा की ओर आ रही तेज रफ्तार फॉरच्यूनर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सोमवार तड़के हुए हादसे में कार में सवार कानपुर देहात के भोगनीपुर के भाजपा विधायक विनोद कटियार, सुरक्षाकर्मी सतेंद्र मोहन व मोहम्मद मुख्तियार और चालक अनुज घायल हो गए। विधायक मामूली रूप से चोटिल बताए गए हैं, जबकि चालक और सुरक्षाकर्मी को अधिक चोट लगी है। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भोगनीपुर कानपुर देहात के विधायक विनोद कटियार सोमवार तड़के करीब 3:45 मिनट पर सुरक्षाकर्मी सतेंद्र मोहन और मोहम्मद मुख्यत्यार व चालक अनुज के साथ फॉरच्यूनर में सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे से कानपुर से नोएडा के लिए आ रहे थे। बताया गया कि सेक्टर-51 में उनका आवास है। पुलिस का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर जैसे ही उनकी कार रौनीजा गांव के नजदीक एटीएस कंपनी के पास पहुंची, तभी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर दूसरी ओर पलट गई। हादसे में विधायक विनोद कटियार मामूली रूप से चोटिल हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार को सीधा किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जबकि विधायक के हाथ में मामूली चोट आई है। जिन्हें उपचार के बाद नोएडा भेज दिया गया है। रफ्तार तेज होने व चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें