फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूपुर के समर्थन में भाजपा नेता ने की प्रदर्शन की घोषणा, बाद में वापस ली

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा/दादरी। नूपुर शर्मा के समर्थन में भाजपा के बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया ने ग्रेनो वेस्ट स्थित एक मूर्ति चौक पर रविवार सुबह 10 बजे शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने की ट्विटर पर घोषणा की। हालांकि बाद में भदौरिया ने सोशल मीडिया पर एक ओर पोस्ट डाली, जिसमें स्वयं के जिम्मेदार होने और सामाजिक दायित्व का हवाला देते हुए प्रदर्शन वापस लेने की बात कही। इसके अलावा दादरी कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर ‘स्टैंड विद नूपुर’ लिखते हुए आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी की। मामले में दादरी कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अभिषेक सिंह ने दूसरे समुदाय के धर्मगुरु पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। यह भी लिखा कि हम नूपुर के साथ खड़े हैं, साथ ही अन्य लोगों से भी साथ खड़े होने की अपील की गई। मामले में मोहल्ला मेवातियान निवासी फखरुद्दीन मेवाती ने कोतवाली में अभिषेक के खिलाफ तहरीर दी है। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें