फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए तय की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए घोषित किए प्रभारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा की है। गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों नोएडा, दादरी और जेवर के लिए भी जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। इसके जरिए पार्टी ने चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां तेज करने का संकेत दिया है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद बुधवार को जारी सूची के अनुसार, नोएडा विधानसभा सीट की जिम्मेदारी हिमांशु मित्तल को सौंपी गई है। वहीं, दादरी विधानसभा सीट का प्रभारी गोपाल अग्रवाल और जेवर विधानसभा सीट का प्रभारी मुंशीलाल गौतम को बनाया गया है। तीनों सीटों पर प्रभारी नियुक्त होने के बाद अब पार्टी की नजर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और क्षेत्र में जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने पर रहेगी। नोएडा, दादरी और जेवर तीनों ही सीटें राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। जिले में शहरी, ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों का अलग-अलग समीकरण चुनावी रणनीति को खास बनाता है। प्रभारियों की नियुक्ति को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की संगठनात्मक तैयारी के अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें