फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार एक्यूआई डेटा में कर रही है हेरफेर : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा, भाजपा सरकार प्रदूषण कम करने की बजाय एक्यूआई डेटा में हेरफेर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब दिल्लीवासी साफ हवा की मांग को लेकर सड़कों पर उतरते हैं तो पुलिस उन पर लाठीचार्ज करती है। उनका कहना है कि सरकार अपनी नैतिकता खो चुकी है और उसे लगता है कि फर्जी आंकड़े जारी कर जनता को भ्रमित किया जा सकता है।
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने कहा, दिल्ली के लोग प्रदूषण के मुद्दे पर आवाज उठाने से भी डरने लगे हैं। सोशल मीडिया ग्रुपों पर भी लोग चर्चा करने में संकोच कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि भाजपा इससे नाराज होकर उन्हें किसी मामले में फंसा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश को साथ बैठाना होगा। क्योंकि आप सरकार ने दिल्ली में सभी थर्मल पावर प्लांट बंद किए थे, जबकि पड़ोसी राज्यों में अभी भी कई प्लांट सक्रिय हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और व्यापक जनजागरूकता की भी जरूरत है। वहीं आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान प्रदूषण घटाने के जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए। पीएम 2.5 नियंत्रित नहीं हो रहा है और न पीएम 10 काबू में आ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें