फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कार्यालय में फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिले के भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व जोन चेयरमैन ठाकुर अवधेश कुमार ने यमुना विहार स्थित जिला कार्यालय में फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह 11 बजे जब पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर भजनपुरा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो तुकमीरपुर निवासी अवधेश का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। भजनपुरा पुलिस मामले की जांच कर कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अवधेश ने मामा के बेटे शैलेंद्र को सुबह करीब 10 बजे फोन कर खुदकुशी करने की बात कही थी। अवधेश के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उन्होंने कर्ज न उतार पाने के कारण जान देने की बात लिखी है। पिछले कुछ समय से अवधेश अवसाद का शिकार थे। परिजनों से पूछताछ के अलावा मोबाइल की डिटेल भी खंगाली जा रही है। इधर, उत्तर-पूर्वी जिलाध्यक्ष पूनम चौहान ने बताया कि सुबह नौ बजे अवधेश ने ही कार्यालय खोला था। अवधेश 2007 से 2012 तक पार्षद रहे। इसी दौरान उन्होंने एक बेटे की शादी की थी जो शादी के कुछ समय बाद ही संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें