फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा ने आप पर लगाया डीसिल्टिंग घोटाले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा - आप सरकार ने 2015 से लेकर 2024 तक जमकर भ्रष्टाचार किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में
जलभराव की समस्या को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप पर डीसिल्टिंग घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तेजी से जल निकासी सुनिश्चित कर रही है तो आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज बौखलाहट में जवाबी बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सचदेवा ने कहा कि आप सरकार ने 2015 से लेकर 2024 तक डीसिल्टिंग के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया। जल बोर्ड और लोक निर्माण विभाग लूट के अड्डे बन गए थे। इसी कारण एक नागरिक संगठन को 2018 में डीसिल्टिंग ऑडिट की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था। कोर्ट में याचिका के बावजूद केजरीवाल सरकार ने वर्षों तक ऑडिट टालने की कोशिश की। जब 2024 में अदालत ने डीसिल्टिंग ऑडिट का आदेश दिया तब भी सौरभ भारद्वाज ने जिम्मेदारी लेने की जगह अधिकारियों पर दोष लगा दिया। भारद्वाज को यह बताना चाहिए कि 2015 से 2018 के बीच डीसिल्टिंग क्यों नहीं करवाई गई और उस दौरान करोड़ों रुपये किस मद में खर्च किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें