फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षकों की तैनाती में बिसरख अव्वल, 43 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। जिले में शिक्षकों की तैनाती के मामले में बिसरख ब्लॉक सबसे आगे है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले के चारों ब्लॉकों में कुल 2,005 शिक्षक तैनात हैं। इनमें अकेले बिसरख ब्लॉक में 872 शिक्षक कार्यरत हैं। यह जिले में तैनात कुल शिक्षकों का करीब 43.5 प्रतिशत है। वहीं, स्कूलों की संख्या के मामले में भी बिसरख अन्य ब्लॉकों की तुलना में आगे है।
ब्लॉकवार आंकड़ों के अनुसार दादरी और दनकौर में 432-432 शिक्षक तैनात हैं, जबकि जेवर में 269 शिक्षक कार्यरत हैं। इस तरह बिसरख में तैनात शिक्षकों की संख्या दादरी और दनकौर के मुकाबले करीब दोगुनी है। वहीं, जेवर की तुलना में बिसरख में शिक्षकों की संख्या तीन गुने से अधिक है।
विज्ञापन




511 स्कूलों में 140 बिसरख में
जिले में कुल 511 स्कूल संचालित हैं। इनमें 140 स्कूल बिसरख ब्लॉक में हैं। यानी जिले के कुल स्कूलों में बिसरख की हिस्सेदारी करीब 27.4 प्रतिशत है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार दनकौर में 138 स्कूल हैं। बिसरख और दनकौर के स्कूलों की संख्या को छोड़ दें तो दादरी और जेवर में कुल 233 स्कूल हैं। हालांकि, इन दोनों ब्लॉकों का अलग-अलग स्कूलवार आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

बिसरख में शिक्षकों की संख्या अधिक होने की प्रमुख वजह यहां स्कूलों और विद्यार्थियों की संख्या अधिक होना बताई जा रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि बिसरख ब्लॉक में स्कूलों की संख्या ज्यादा है। यहां विद्यार्थियों की संख्या भी अधिक है। इसी वजह से अन्य ब्लॉकों की तुलना में बिसरख में शिक्षकों की संख्या अधिक है।
ब्लॉकवार शिक्षक संख्या
- बिसरख: 872 शिक्षक, 140 स्कूल
- दादरी: 432 शिक्षक
- दनकौर: 432 शिक्षक, 138 स्कूल

- जेवर: 269 शिक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें