फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चुना जाएगा बिसरख ब्लॉक प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आज मतदान होगा। यहां से दो महिला प्रत्याशी रुचि नागर और अप्रतिकौर नागर चुनावी मैदान में हैं। शनिवार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिसरख ब्लॉक के 38 बीडीसी अपने मत का इस्तेमाल कर सकेंगे। तीन बजे के बाद मतगणना होगी। जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मतदान की तैयारी कर ली है। मतदान के दौरान किसी को भी बिसरख ब्लॉक परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। परिसर के चारों तरफ पुलिस बल तैनात रहेगी। दोनों प्रत्याशियों ने भाजपा से टिकट मांगा था। पार्टी ने इस सीट पर कोई प्रत्याशी नहीं उतारने का निर्णय लिया।
अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित कार्य में तैनात कर्मियों के अलावा बिसरख ब्लॉक परिसर में किसी अन्य को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रत्याशियों और सदस्यों के सुरक्षा कर्मचारी भी मतदान कक्ष में प्रवेश नहीं करेंगे। अगर कोई प्रत्याशी सुरक्षा की मांग करता है तो संज्ञान लेकर सुरक्षा दी जाएगी। मतदान की शत प्रतिशत वीडियोग्राफी होगी। मतदान के दौरान परिसर में बैरिकेडिंग की जाएगी। मतदान और मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन का इस्तेमाल पर रोक होगी। मतदान एवं मतगणना स्थल से 100 मीटर के अंदर पुलिस का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनावी खर्च दो लाख रुपये निर्धारित है। इसके लिए प्रत्याशी को लेखाजोखा देना होगा। मतदान के दौरान कोई भी जनप्रतिनिधि परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
ब्लॉक प्रमुख बने बिजेंद्र भाटी को दिए प्रमाणपत्र
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बिजेंद्र भाटी दादरी ब्लॉक प्रमुख के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे के बाद दादरी के उपजिलाधिकारी आलोक गुप्ता ने बिजेंद्र भाटी को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की। बिजेंद्र ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने उन्हें दोबारा जिम्मेदारी दी है। जिसे पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। क्षेत्र का विकास कराना उनकी प्राथमिकता होगी। जिन गांवों के गलियों में सड़क टूटी गई है। उनका निर्माण कराया जाएगा। पानी निकासी के लिए नाली निर्माण, तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें