फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में बर्ड फ्लू के दस्तक की आशंका, मरा कबूतर तो जागरूक नागरिक ने किया ट्वीट

Mon, 11 Jan 2021 01:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा में कुत्ता खा रहा मरा कबूतर - फोटो : नोफा(NOFAA) के अध्यक्ष के ट्विटर पेज से
विज्ञापन

दिल्ली समेत नौ राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद नोएडा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन हर पार्क आदि पर नजर रखे हुए है, इस बीच सोमवार सुबह एक नोएडावासी ने ट्वीट कर एक कबूतर के मरने की खबर साझा करते हुए आम लोगों और प्रशासन को भी सतर्क किया है।

विज्ञापन


राजीव सिंह नाम के एक शख्स ने ट्वीट करते हुए बताया कि आज सुबह एक कुत्ता मेघदूतम पार्क सेक्टर-50 में मरा हुआ कबूतर खा रहा था। राजीव का कहना है कि इस कबूतर की मौत प्राकृतिक भी हो सकती है और बर्ड फ्लू की वजह से भी। हम सभी को चेत जाना चाहिए और प्रशासन को सही कदम उठाने चाहिए।

राजीव ने अपने इस टैग में नोएडा अथॉरिटी के सीईओ, गौतमबुद्ध नगर के डीएम, नोएडा प्राधिकरण, मुख्यमंत्री कार्यालय यूपी और यूपी के चीफ सेक्रेटरी को भी टैग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें