फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : ओखला पक्षी विहार के एक किमी के दायरे में लिए सैंपल

विज्ञापन
ओखला पक्षी विहार का निरीक्षण करती वन विभाग की टीम।
विज्ञापन
बर्ड फ्लू : ओखला पक्षी विहार के एक किमी के दायरे में लिए सैंपल
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेनो। जनपद में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए वन विभाग और पशु विभाग की 10 से अधिक टीमों ने मंगलवार को ओखला बर्ड सेंचुरी के एक किलोमीटर के क्षेत्र में सैंपल लिए। जांच के बाद ही पता चलेगा कि जिले में बर्ड फ्लू है या नहीं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव ने बताया कि पहले जो 13 सैंपल बरेली की लैब भेजे गए थे, उनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। उधर, पड़ोसी राज्यों से जिले में आ रहे पक्षियों को रोकने के लिए पशुपालन विभाग ने चौकसी बढ़ा दी है। दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान की तरफ से पक्षियों को लाने वाले वाहनों की जांच की गई। वहीं, प्रशासन ने सूरजपुर पक्षी विहार को आम लोगों के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन

जिला वनाधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम ने ओखला पक्षी विहार संयुक्त निरीक्षण कर पक्षियोें के सैंपल लिए। उधर, चिकित्सकों की टीम ने भी पोल्ट्री फार्म से सैंपल लिए। गाजीपुर मंडी से ही दादरी, ग्रेटर नोएडा, सूरजपुर समेत जनपद के हिस्सों में मुर्गे आते हैं। दस दिन के लिए गाजीपुर की मंडी के बंद होने के बाद अब इन स्थानों पर हरियाणा समेत दूसरे स्थानों से मुर्गे आ रहे हैं। हरियाणा के पोल्ट्री फार्म से गाड़ियां दादरी, सूरजपुर समेत ग्रेटर नोेएडा आ रही हैं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. निखिल वार्ष्णेय ने बताया कि जारचा, प्यावली, ततारपुर, दादरी, खटाना समेत नगर व क्षेत्र में बर्ड फ्लू को लेकर जांच अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य प्रदेशों से पक्षियों को लाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें